बलिया में खड़ी ट्रैक्टर से टकराया ई-रिक्शा, युवक की मौत ; चार घायल

बलिया में खड़ी ट्रैक्टर से टकराया ई-रिक्शा, युवक की मौत ; चार घायल

बांसडीह, बलिया : बांसडीह मनियर मार्ग पर स्थित बांसडीह कस्बे के पाण्डेय पोखरा के पास ई रिक्शा की खड़ी ट्राली में टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वही ई रिक्शा सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल है। घटना बुधवार देर शाम की है। 

बताया जा रहा है की कस्बे के वार्ड नं. 10 निवासी रामचंद्र गोंड के तीसरे लड़के की लड़की का छेंका कोतवाली क्षेत्र के केवरा से करके परिजन ई रिक्शा पर सवार होकर वापस घर आ रहे थे। अभी वह पाण्डेय पोखरा पर पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार से ओवरटेक कर रही मोटरसाइकिल को बचाने में ई रिक्शा सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली में भिड़ गया।

इस जोरदार भिड़ंत में ई-रिक्शा सवार सभी लोग घायल हो गये, जिन्हें आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने वार्ड नं. 10 निवासी भरत माली (46) पुत्र शिवनारायण माली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कस्बा बांसडीह रामचंद्र गोंड पुत्र स्व भालू गोंड, राजकुमार पुत्र रामचंद्र गोंड, शिवानी (11) पुत्री गोबिंद निवासी सकरपुरा, राजबीर पुत्र गोविंद (09) निवासी सकरपुरा घायल है। गंभीर रूप से घायल रामचन्द्र गोंड को उचित इलाज के लिए जिलाचिकित्सालय भेज दिया गया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े बलिया में महिला से छेड़खानी, युवक पर मुकदमा

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े बलिया में चोरों ने एक और मंदिर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर देवी-देवता का आभूषण और दानपेटी चोरी

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया : रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार बाइक की...
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात
तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव