Ballia News : दिव्यांशु शेखर सिंह ने CGL में भरी सफलता की उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर

Ballia News : दिव्यांशु शेखर सिंह ने CGL में भरी सफलता की उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर

Ballia News : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल 2024 की परीक्षा में सफलता हासिल कर बलिया के बड़सरी गांव निवासी दिव्यांशु शेखर सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) में सहायक पद पर कामयाबी पाई है। 2202वां रैंक से सफलता की उड़ान भरने वाले दिव्यांशु को खूब बधाई मिल रही है। 

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय लखनऊ के वरिष्ठ सहायक पद से सेवानिवृत्त अरविंद कुमार सिंह के पुत्र दिव्यांशु ने लखनऊ के मोंटफोर्ट कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तथा इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई की। दो साल की कड़ी मेहनत के बाद दिव्यांशु को यह सफलता मिली है। वर्तमान में परिवार लखनऊ के निशातगंज में रहता है। दिव्यांशु ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और परिजनों को दिया है। परिणाम की खबर मिलते ही रिश्तेदारों, परिवार के सदस्यों, मित्रों और गांव के लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली