बलिया : कमरे में चौकी पर पड़ा मिला किशोर का शव, मचा हड़कम्प

बलिया : कमरे में चौकी पर पड़ा मिला किशोर का शव, मचा हड़कम्प

बलिया। सिकंदरपुर कस्बा अंतर्गत डोमनपुरा मोहल्ला (पाण्डेय टोली) बुधवार को एक किशोर का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची सिकन्दरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत कैसे हुई, पुलिस जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि पाण्डेय टोली निवासी सुजीत पाण्डेय उर्फ मोटू (16) पुत्र स्व. त्रिभुवन पाण्डेय उर्फ गाटर का शव बुधवार को उसके घर में चौकी पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। मोटू के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद से मोटू अपने बड़े भाई सुनील पाण्डेय उर्फ सीओ के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि मोटू मंगलवार को ही दिल्ली से आया था और बुधवार की दोपहर घर में चौकी पर उसका शव पड़ा हुआ था।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : सेफ्टी टैंक के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन