बलिया : गंगा के छाड़न में उतराया मिला बालक का शव

बलिया : गंगा के छाड़न में उतराया मिला बालक का शव

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना  क्षेत्र अंतर्गत गंगा उस पार चक्की नौरंगा (भगवानपुर) निवासी अंशु कुमार ठाकुर (11) पुत्र राज किशोर ठाकुर की गंगा के छाड़न में डूबने से सोमवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि अंशु सोमवार को तड़के सुबह शौच के लिए गंगा के छाड़न के किनारे गया था। जहां से फिसल कर छाड़न के गहरे पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह अन्य लोग जब शौच के लिए छाड़न के किनारे आए तो अंशु का शव छाड़न के पानी में उतराया था। ग्रामीणों द्वारा शव को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने  अंशु को मृत घोषित कर दिया।

शिवदयाल पांडेय मनन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली