ददरी मेला : CRO ने लिया नंदीग्राम पशु मेले का जायजा, तूफान, बादल और रॉकेट के बारे में ली जानकारी

ददरी मेला : CRO ने लिया नंदीग्राम पशु मेले का जायजा, तूफान, बादल और रॉकेट के बारे में ली जानकारी

बलिया : मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने रविवार को अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद संत कुमार उर्फ मिठाई लाल की उपस्थिति में ददरी मेला के तहत लगे नंदीग्राम पशु मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने  नगर पालिका द्वारा स्थापित कैम्प ऑफिस, पुलिस चौकी, पशु चिकित्सालय, पेयजल, प्रकाश व मार्ग व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गोरखपुर से आए घोड़ा व्यापारी से पशु मेले में आकर्षण का केंद्र बने 05 से 10 लाख कीमत के रेसिंग घोड़ों- तूफान, बादल और रॉकेट के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने कर निर्धारण अधिकारी अमरनाथ को तत्काल पशु मेला की दुकानों का आवंटन करने के निर्देश देते हुए उनकी टीम को चेतावनी दी कि पशु मेले में पशुओं की एंट्री और रजिस्ट्रेशन फीस की पर्ची का मिलान करते हुए रजिस्टर मेंटेन रखें। समय-समय पर गिनती कर जांच कराएं। कहीं भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध  कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि मीना बाजार की तैयारी अभी से कर लिया जाय। समय-समय पर मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को हर समय पशु चिकित्सालय को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : कालेज से लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

पशु व्यापारी ध्यान दें

यह भी पढ़े बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : एक साथ बजीं 227 जोड़ों की शहनाई

मेला चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत यादव ने कहा है कि जो व्यक्ति अपने पशु, अन्य जिलों से ददरी मेले में लेकर आ रहे हैं, वे अपने जिले के पशु चिकित्सालय में अपने पशुओं की जांच करवाकर और वहां से निर्गत सर्टिफिकेट लेकर ददरी मेले में आए, ताकि रास्ते में कोई समस्या न होने पाए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
बलिया : विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने सदैव ही विद्यालय के नाम को सफलता के शीर्ष...
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये