मतगणना आज : यातायात पुलिस ने बलिया में किया रूट डायवर्जन, इन मार्गो से करे यात्रा

मतगणना आज : यातायात पुलिस ने बलिया में किया रूट डायवर्जन, इन मार्गो से करे यात्रा

बलिया : 04 जून 2024 यानि आज लोक सभा चुनाव-2024 की मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने के द्वष्टिगत यातायात संचालन के लिए रुट डायवर्जन किया गया है, जो समय प्रातः5.00 बजे से प्रभावी है।


1. शंकरपुर तिराहे से एनसीसी तिराहे तक प्रातः 05.00 बजे से मतगणना की समाप्ति तक निजी वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित रहेगा। मतगणना में प्रतिभाग करने वाले व्यक्तियों के अतिरिक्त किसी का भी वाहन संचालित नहीं होगा।

2. बांसडीह रोड की तरफ से शहर में आने वाले समस्त निजी वाहन शंकरपुर तिराहे से डायवर्ट होकर सुखपुरा होते हुए अपने गंतव्य स्थान को जायेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

3. बलिया शहर से बांसडीह रोड की तरफ जाने वाले समस्त निजी वाहन टीडी कालेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा से हनुमानगंज होते हुए अपने गंतव्य स्थान की तरफ जायेंगे।

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

4. बलिया शहर में आने वाले समस्त नो एन्ट्री प्वाईंट से 04.06.24 को प्रातः 4.00 बजे से रात्रि 24.00  बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रुप से बन्द रहेगा।

5. प्रातः समय 05.00 बजे से एनसीसी तिराहे से लेकर मण्डी गेट तिखमपुर, टकरसन व शंकरपुर तिराहे तक कोई भी निजी वाहन संचालित नहीं होगा। केवल लोकसभा प्रत्याशीगण, मतगणना कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा मतगणना एजेन्ट के वाहनों को एनसीसी तिराहे से प्रवेश दिया जायेगा, जो सेन्ट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन (केन्द्रीय भण्डार गृह) में बने पार्किंग स्थल में पार्क होंगी।

पार्किंग की व्यवस्था
1. बांसडीह रोड की तरफ से आने वाले प्रत्याशीगण,मतगणना कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा मतगणना एजेन्ट के वाहनों को तिखमपुर शर्मा बैटरी के बायें तरफ बने पार्किंग स्थल में पार्क होंगी।
2. बलिया शहर की तरफ से आने वाले प्रत्याशीगण, मतगणना कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा मतगणना एजेन्ट के वाहनों को सेन्ट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन (केन्द्रीय भण्डार गृह) में बनी पार्किंग स्थल में पार्क होगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल