बलिया : करंट की जद में आया कंटेनर, युवा चालक की मौत

बलिया : करंट की जद में आया कंटेनर, युवा चालक की मौत

Ballia News : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शनिवार रात ढाई बजे नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर सरयां गांव के पास ओवरटेक करते समय कन्टेनर सड़क से नीचे उतरा, बल्कि ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में कन्टेनर चालक आशीष कुमार यादव की मौत हो गई।

गाजीपुर की दिशा से भरौली की ओर जा रहा कन्टेनर ओवरटेक कर रहा था, तो सड़क से उतरकर हाईटेंशन तार से टकरा गया। इसके कारण कन्टेनर में करंट उतर गया और चालक आशीष कुमार यादव (34) पुत्र सुरेश (निवासी अड्डा पूरब, जिला ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नरही थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि चालक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद