नेशनल हेराल्ड केस में चार्जशीट का विरोध, ईडी और केन्द्र सरकार के खिलाफ बलिया में कांग्रेस का प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड केस में चार्जशीट का विरोध, ईडी और केन्द्र सरकार के खिलाफ बलिया में कांग्रेस का प्रदर्शन

बलिया : नेशनल हेराल्ड सम्पत्ति को ईडी द्वारा अवैधानिक तरीके से सीज किये जाने एवं गैर कानूनी तरीके से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ईडी औऱ केंद्र सरकार के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही ज़िलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक भेजा गया।


ज़िलाधिकारी कार्यालय पर ज़िला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कांग्रेसजनों ने पत्रक के माध्यम से बताया कि केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड की सम्पत्ति को अनियमित और गैरकानूनी तरीके से अधिगृहित करने और काँग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विरूद्ध गलत तरीके से आरोप पत्र दाखिल किये जाने के कारण बलिया के कांग्रेसजनों में व्यापक आक्रोश है।

ईडी की कार्यवाही को गैरकानूनी एवं असंवैधानिक बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग राष्ट्रपति से की गई। ज़िला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि हमारे नेता राहुल गाँधी के साथ पूरा देश मजबूती से खड़ा है। नरेंद्र मोदी सरकार के इन हाथकंडो से राहुल गाँधी और कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है।

यह भी पढ़े प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत

प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र की मोदी सरकार घबराई हुई है। जिस तरह से राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस गरीब, दलित, पिछड़ो और सोशितो की लड़ाई लड़ रही हैं, उससे मोदी सरकार के मायाजाल की परते खुल रही हैं। इसी डर से मोदी सरकार झूठे और मनगढ़न्त मुकादामों में उन्हें फ़साना चाहती है।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

इस मौके पर राजनाथ पाण्डेय, सत्य प्रकाश, मुन्ना उपाध्याय, शुशील श्रीवास्तव, ओम प्रकाश तिवारी, बैजनाथ राम, संतोष चौबे, राजेन्द्र चौधरी, उषा, रुपेश चौबे, गिरीश कांत गांधी, हृदयानन्द पाण्डेय, विजेन्द्र पाण्डेय, मुखिया जी, विवेक ओझा, अबुल फैज़, अनुभव तिवारी, राहुल चौबे, आरिफ खान, आसिफ़ अली, प्रशांत पाण्डेय, अभिषेक पाठक, राकेश चौहान, ज्ञानेश्वर प्रसाद,  अमित उपाध्याय, विजय चौहान, बृजेश कुमार, नवनीश कुमार राव, गोलू प्रजापति, दिपक गुप्ता, फूलवदन तिवारी,  अभिषेक कुमार यादव, राम प्रीत, ध्रुव, हृदयानन्द पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनरहां गांव के पास अनियंत्रित बाइक नहर में पलट गई। इससे बाइक सवार युवक...
Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील
बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार
प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम