उमाशंकर पाठक को कांग्रेस ने सौंपी बलिया की कमान, दूसरी बार बनें जिलाध्यक्ष

उमाशंकर पाठक को कांग्रेस ने सौंपी बलिया की कमान, दूसरी बार बनें जिलाध्यक्ष

Ballia News : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक को पुनः बलिया जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उमाशंकर पाठक बांसडीह ब्लाक के ब्लाक प्रमुख भी रहें हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सांसद केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर जानकारी दी है। बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव निवासी उमाशंकर पाठक वर्ष 2011 से वर्ष 2016 तक बांसडीह ब्लाक के ब्लाक प्रमुख थे।

उमाशंकर पाठक की पत्नी नीलम पाठक भी वर्ष 2006 से 2011 तक बांसडीह ब्लाक की ब्लाक प्रमुख थी। उमाशंकर पाठक ब्लाक प्रमुख संघ आजमगढ़ मंडल तथा बलिया जनपद के अध्यक्ष भी रहें हैं। वह क्रय-विक्रय सहकारी समिति रानीगंज के  दो बार अध्यक्ष रहें हैं। वह पूर्व मंत्री स्व बच्चा पाठक के प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किये हैं।

उमाशंकर पाठक के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, सच्चितानंद तिवारी, दिग्विजय सिंह, संतोष चौबे चुन्नू, विजय मिश्र,जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, सिद्ध नाथ तिवारी, अभिजीत तिवारी सत्यम, अनुभव तिवारी गोलू, मुन्ना उपाध्याय, रूपेश चौबे, दिग्विजय सिंह छोटू, पारस वर्मा, श्री प्रकाश मिश्र, मुखिया पाण्डेय, अभिजीत सिंह आदि ने बधाई दी है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली