बलिया : 112 डायल कर युवक ने बुलाई पुलिस, बताई ऐसी बात कि...

बलिया : 112 डायल कर युवक ने बुलाई पुलिस, बताई ऐसी बात कि...

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवा क्षेत्र के देवडीह में एक युवक ने सोमवार को पुलिस सहायता नंबर 112 पर आत्महत्या करने की सूचना देकर हलचल मचा दी। आनन फानन में पहुंची पीआरबी युवक को उठाकर कोतवाली ले आई, फिर उसने जो कहानी बताई उसे सुनकर पुलिसकर्मी अचरज में पड़ गये।

गांव के युवक समरजीत वर्मा ने पुलिस सहायता नंबर पर फोन कर कहा कि वह एक युवती से प्रेम करता है, जो उससे बात नहीं कर रही है। यदि उसकी तत्काल उससे बात नहीं होती है तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद समस्या के निस्तारण का आश्वासन देकर पुलिस युवक को लेकर कोतवाली चली आई। यहां जब उससे पूछताछ हुई तो पूरी कहानी ही घुमा दी और उसने पुलिस को बताया कि वह प्लम्बर का काम करता है।

उसके घर में विवाद चल रहा था, जिससे परेशान होकर उसने खुद को फंसाने के लिये पुलिस को फोन कर उलूल जलूल कहानी गढ़ दी और थाने चला आया। युवक की पूरी कहानी सुनकर पुलिस भी असमंजस में पड़ गयी। हालांकि उसकी बताई कहानी पर किसी को भरोसा नहीं था। सबका यही मानना था कि युवक अब मामले को छुपाने के लिये नयी कहानी गढ़ रहा है। इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि युवक को पकड़ कर लाया गया है। पूछताछ के बाद आवश्यक कारवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों में युवक की कहानी को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students