बलिया : स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले 117 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के खिलाफ बीएसए का बड़ा एक्शन

बलिया : स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले 117 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के खिलाफ बीएसए का बड़ा एक्शन

Ballia News : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह (Manish Kumar Singh) ने 117 शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया है। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक (teacher), शिक्षामित्र (shikshamitra) व अनुदेशकों (anudeshak) के वेतन/मानदेय पर कैंची चलाते हुए बीएसए ने एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। 
 
बीएसए ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक द्वारा विद्यालयों के नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण किए जाने के सम्बन्ध में निर्गत आदेश के अनुपालन में खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) एवं जिला समन्वयकों (DC) द्वारा परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया गया। निरीक्षण के दौरान परिषदीय विद्यालयों में अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये है, जिनकी संख्या 117 है।

बीएसए ने कहा है कि विद्यालय से अनुपस्थित पाया जाना, अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देश की अवहेलना तथा सौंपे गये कार्यों व दायित्वों के निर्वहन में की गयी घोर लापरवाही का द्योत्तक है, जो किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। इससे विभागीय छवि धूमिल हो रही है। अनुपस्थित पाये गये सभी अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक का अनुपस्थिति तिथि का वेतन/मानदेय की कटौती करते हुए बीएसए ने साक्ष्यमय स्पष्टीकरण 07 दिवस के अन्दर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अन्यथा की दशा में विभागीय नियमों के तहत सम्बंधितों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। 

1

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

 

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

5

 

4

 

4

 

5

 

1

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद