बलिया में विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत ; साथी रेफर

बलिया में विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत ; साथी रेफर

Ballia News : मूर्ति विसर्जन कर वापस लौटते समय असंतुलित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिहरा-कठौड़ा गांव के बीच की है। 

मंगलवार की शाम कठौड़ा गांव निवासी जितेंद्र राजभर (26) पुत्र द्वारिका राजभर व पंकज राजभर (22) पुत्र ताराचंद राजभर मूर्ति विसर्जन में शामिल होने के लिए बाइक से गये थे। मूर्ति विसर्जन के बाद वापस लौटते समय बिहरा गांव पहुंचने वाले थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आस-पास के लोगों ने 112 पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल आते समय जितेंद्र राजभर की रास्ते में मौत हो गई। घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट