शादी से पहले युवक की हत्या, सीने पर सटाकर मारी गोली

शादी से पहले युवक की हत्या, सीने पर सटाकर मारी गोली

Varanasi News : जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज में होली की रात घर के पास 30 वर्षीय युवक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक से आया था। हेलमेट और मास्क लगाया युवक दिलजीत के पास आया और करीब 5 मिनट तक बात की। इसके बाद दाहीने तरफ सीने में गोली मार दी। मृतक शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों में सजावट तथा रंगोली बनाने का काम करता था। लोग उसे रंगोली के नाम से भी पुकारते थे।

दरअसल, शुक्रवार रात 11:57 बजे युवक को फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर निकला। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हेलमेट पहने हमलावर से कुछ देर उसकी बातचीत हुई। इसके बाद हमलावर वहां से चला गया। बाइक सवार के कुछ देर बाद दिलजीत घर के पास बनी सीढ़ियों पर बैठ गया। इसी दौरान हमलावर बाइक लेकर वापस आया। दिलजीत के सीने में नजदीक से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुका था। घायल दिलजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना जैतपुरा थाना क्षेत्र के डीएवी कॉलेज के पास हुई। इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में हमलावर की तस्वीर कैद हो गई, लेकिन उसने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की मां नीलम ने बताया कि रात करीब 9 बजे कुछ लोग उनके घर आए थे और दिलजीत के बारे में पूछ रहे थे। जब रात को दिलजीत घर लौटा, तो करीब 11:30 बजे एक फोन आया, जिसके बाद वह बाहर चला गया।

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

सीसीटीवी में दिख रहा है कि हमलावर बाइक पर अकेला था, पीठ पर बैग टांगे हुए था और हेलमेट पहने था। उसकी करीब 10 मिनट तक दिलजीत से बातचीत हुई, जिसमें किसी तरह की बहस या झड़प नहीं दिख रही। कुछ देर बाद हमलावर बाइक लेकर वापस आया और दिलजीत के सीने में सटाकर गोली मार दी। परिजनों के मुताबिक, दिलजीत शादी में डेकोरेशन का काम करता था। होली के दिन वह दोस्तों के साथ घूमने गया था और रात करीब 10 बजे घर लौटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। जिस घर में शादी की शहनाई बजनी थी, वहां युवक की मौत से सभी दुखी हैं। पुलिस को संदेह है कि हत्या किसी पेशेवर शूटर ने की है, क्योंकि गोली नजदीक से सटाकर मारी गई।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने हत्याकांड के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दो एंगल पर जांच कर रही है। इसमें पहला शादी का एंगल है। दिलजीत की शादी 5 मई को तय थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं शादी को लेकर कोई विवाद तो नहीं था। वहीं, दूसरा पुरानी रंजिश या अफेयर का एंगल है। पुलिस जांच कर रही है कि दिलजीत की किसी से दुश्मनी या कोई अफेयर तो नहीं था, जिसकी वजह से उसकी सुपारी देकर हत्या कराई गई हो। हत्याकांड को लेकर डीसीपी गौरव बंसवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक