बलिया की युवती से मथुरा में दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ मुकदमा

बलिया की युवती से मथुरा में दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ मुकदमा

Ballia News : सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की छह मार्च को घर से लापता हो गई थी। लड़की की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की मथुरा के किसी युवक के साथ गई थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कि तो इसकी जानकारी आरोपियों को किसी तरह से हो गई। लड़की को आरोपियों ने गड़वार में लाकर छोड़ दिया।

लड़की ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ता को लेकर उसकी मां सोमवार को थाने पहुंची और तीन लड़कों पर आरोप लगाया कि आरोपी उनकी लड़की को फुसला कर मथुरा निवासी बिहारी सैनी के पास ले गए। वहां सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुनः नौ मार्च को गड़वार लाकर छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद