बलिया : बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, एक रेफर

बलिया : बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, एक रेफर

बैरिया, बलिया : एनएच 31 पर स्थित पनहेरिया के इनार (सोनबरसा) के सामने गुरुवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से एक घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे घायल का उपचार कर छोड़ दिया गया।

बताया जा रहा है कि बिहार के छपरा जनपद अंतर्गत रसूलपुर निवासी राजन सिंह (35) तथा सुखदेव सिंह दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां बेटी की शादी के संबंध में आए हुए थे। वहां से बातचीत होने के बाद दोनों लोग पल्सर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। एनएच 31 पर सोनबरसा गांव के आगे पनहेरिया के इनार के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। दुर्घटना के बाद सामने से आ रहा बाइक चालक अपनी बाइक लेकर भाग खड़ा हुआ। जबकि राजन सिंह और सुखदेव सिंह सड़क पर घायल होकर गिर गए।

राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां सिर, सीना व पैर में गंभीर चोट होने की वजह से सुखदेव सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। राजन सिंह ने फोन करके बहुआरा से अपने रिश्तेदारों को बुलाया, जो सोनबरसा अस्पताल पहुंचकर गंभीर रूप से घायल सुखदेव सिंह को एंबुलेंस से छपरा जिला अस्पताल के लिए ले गए।

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव