बलिया : दुकानदार को रास्ते में हाकी डंडे से पीटकर साढ़े 32 हजार रुपए की छिनैती 

बलिया : दुकानदार को रास्ते में हाकी डंडे से पीटकर साढ़े 32 हजार रुपए की छिनैती 

हल्दी, बलिया : हल्दी थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर हाकी डंडे से पीट कर एक दुकानदार को लहुलूहान करने के साथ ही साढ़े 32 हजार रुपए की छिनैती का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने एक नामजद सहित दो के विरुद्ध थाने में तहरीर देने की बात बताई, जबकि पुलिस घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।

हल्दी गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद उर्फ पप्पू पुत्र सुदामा तुरहा की हल्दी चट्टी पर टीबी, फ्रिज, कुलर, पंखा, इंडक्शन आदि की बड़ी दुकान है। प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम करीब 08 बजे सुरेन्द्र अपनी दुकान बंद कर अपने नये आवास पर जा रहे थे, जो थाने के सामने सुल्तानपुर मौजा में स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से जैसे ही नीचे उतरे दो मनबढों ने पीछे से हाकी-डंडे से वार कर दिया। .

सुरेन्द्र लहुलूहान होकर गिर गये। आरोप है कि उसके जेब साढ़े 32 हजार रुपए छीन कर हमलावर भाग गए। दुकानदार सौ मीटर दूर थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी। पीड़ित सुरेन्द्र ने बताया कि पुलिस ने मुझे अपना इलाज कराने की बात कह कर टाल दिया। मैं बलिया इलाज कराने गया तो साथ में पुलिस नहीं गई। बतौर दुकानदार उसने पुलिस अधीक्षक को फोन किया, जहां से उसे आश्वासन दिया गया कि थाने में तहरीर दिजिए निश्चित कारवाई की जायेगी। पीड़ित दुकानदार ने एक नामजद सहित दो के विरुद्ध थाने में तहरीर दिया है। 

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

आतीश कुमार उपाध्याय

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित