सडक पर खड़ी थी लावारिस पिकअप, 'सच' देख चौक गई बलिया पुलिस

सडक पर खड़ी थी लावारिस पिकअप, 'सच' देख चौक गई बलिया पुलिस

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने शनिवार को बाबू के डेरा सेवा दास की मठिया रोड से लावारिस हालत में पंचर खड़ी पिकअप से विभिन्न ब्रांडों के 298 पेटी अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस शराब के साथ पिकअप को कब्जे में लेकर चालक प्रिंस कुमार पासवान पुत्र भदई (निवासी हरि नगर, गुड़गांव हरियाणा) व दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 

बता दें कि शुक्रवार की देर रात ग्रामीणों ने सड़क पर लावारिस पिकअप खड़ी होने की सूचना  पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने पिकअप पर लदी 298 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस संदर्भ में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त पिकअप में 175 पेटी 8 पीएम फ्रूटी, 48 पेटी 8 पीएम ट्रेटा व 119 पेटी आफ्टर डार्क शराब बरामद हुई है। मामले में लावारिस पिकअप एचआर 55 एई 7395 नंबर की पिकअप को जब्त कर लिया गया है। वही  चालक व अन्य दो अज्ञात के खिलाफ धारा 60 (1) व 72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर