बलिया पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, कीमत जान चौक जायेंगे आप

बलिया पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, कीमत जान चौक जायेंगे आप

Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में दोकटी थाना पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 10 लाख की अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर सोनू बहेलिया पुत्र जोगिन्द्र बहेलिया रेवती थाना क्षेत्र के गंगा पांडे का टोला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने धारा 60 (1)/63 आबकारी अधिनियम में पाबंद कर शराब तस्कर का चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

पुलिस के अनुसार, दोकटी थाने के उप निरीक्षक रंजीत कुमार मय हमराह क्षेत्रान्तर्गत शिवपुर घाट के पास से एसओजी/सर्विलांस टीम बलिया द्वारा अवैध शराब तस्करी पर रोकथाम पर बात कर रहे थे, तभी मुखबीर खास की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दिया। इस दौरान महिन्द्रा बोलेरो पिकप (UP60T3652) को रोकने पर गाड़ी बन्द कर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम सोनू बहेलिया पुत्र जोगिन्द्र बहेलिया बताया।

पुलिस ने महिन्द्रा बोलेरो पिकप पर लदी 200 पेटी 8पीएम अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पुलिस टीम में निरीक्षक विश्वनाथ यादव (सर्विलांस प्रभारी), उप निरीक्षक हितेश सिरोही (SOG प्रभारी), उप निरीक्षक रंजीत कुमार व पवन निगम थाना दोकटी, हेड कां. मंगला प्रसाद सिंह (SOG टीम), रोहित कुमार सर्विलांस टीम, अमरदेव यादव (SOG टीम) व देवेन्द्र सरोज सर्विलांस टीम, कां. विकास सिंह सर्विलांस टीम, अर्जुन यादव सर्विलांस टीम, सूर्य प्रकाश यादव (SOG टीम), पंकज सिंह (SOG टीम), विश्विजय सिंह (SOG टीम), सूरज यादव व संदेश थाना दोकटी शामिल रहे। 

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर