24 घंटे के अंदर बलिया पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

24 घंटे के अंदर बलिया पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में रसड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा धारा 303 (2), 317 (2) बीएनएस से सम्बन्धित कबाड़ की दुकान के सामने से चोरी गया ठेला व लोहे का कबाड़ बरामद किया है। वहीं, अभियुक्त सत्या पासवान पुत्र रामाश्रय पासवान (निवासी मल्लाह टोली कस्बा रसड़ा, बलिया), रवि पासवान पुत्र रामेश्वर पासवान (निवासी मल्लाह टोली कस्बा रसड़ा, बलिया) तथा सराफत अली पुत्र लियाकत अली निवासी (उत्तरपट्टी नई बस्ती कस्बा रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया) को गिरफ्तार किया गया है।                     

रसड़ा पुलिस टीम के उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर 02 अप्रैल को सोनईडीह स्थित कबाड़ दुकान के सामने से चोरी हुआ ठेला व लोहे का कबाड़ घोड़ा चौक कब्रिस्तान के पास बरामद करने के साथ ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों को चालान न्यायालय कर दिया। पुलिस टीम हेड कां. रविन्द्र कुमार यादव, कां. अंकुर कुमार वर्मा व पंकज कुमार शामिल रहे। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार से मटिही मार्ग पर स्थित मकान में लगी आग में मां-बेटे की...
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर