Ballia News : चल रही थी किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारी, पहुंची पुलिस और...

Ballia News : चल रही थी किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारी, पहुंची पुलिस और...

Ballia News : नगर पंचायत रेवती के वार्ड नम्बर 10 में एक किशोरी की मौत विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हो गई। अस्पताल से शव लेकर घर पहुंचे परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में थे, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर 10 निवासी बिहारी पासवान की 15 वर्षीय पुत्री लाली ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई, जब लाली की स्थिति बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी रेवती ले गए, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने लाली को मृत घोषित कर दिया। लाली का शव परिजन लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच, किसी की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली