Ballia News : युवती ने चुनीं मौत की राह, मगर क्यों ?

Ballia News : युवती ने चुनीं मौत की राह, मगर क्यों ?

बलिया : नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नंबर 2 में बुधवार की शाम को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी सीता देवी (28) पुत्री गरीबा तुरहा नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नं दो में अपने मकान में अकेले रहती थी। उनके माता-पिता व भाई-बहन हिमाचल प्रदेश में अपना काम करते हैं।

सीता पुलिस चौकी के पास फल वगैरह बेच कर अपना गुजर बसर करती थी। बुधवार की सुबह से शाम तक जब वह कहीं नहीं दिखी। उसके घर का दरवाजा भी नहीं खुला तो अगल-बगल के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसके घर का दरवाजा तोड़ा तो सीता घर में पंखे के हुक में कपड़े के फन्दा में लटकी मिली। बताया जा रहा है कि सीता शादी नहीं की थी और घर पर अकेले रहती थी। पुलिस ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दे दी है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित