Ballia News : फंदे पर झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

Ballia News : फंदे पर झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

Ballia News : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिड्ढा में एक 18 वर्षीय बालिका ने मौत को गले लगा लिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।  थानाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद सिंह व चौकी इंचार्ज अखिलेश सिंह ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मिड्ढा निवासी मुन्ना राजभर की 18 वर्षीय पुत्री शिवानी राजभर बृहस्पतिवार सुबह अपने भाई के काम पर जाने के बाद घर के दरवाजे को बंद कर पंखे के हुक से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी, तब हुई जब दोपहर बाद मृतका की चचेरी बहन स्कूल से आने के बाद किसी काम से शिवानी के घर गई। बार बार बोलने व दरवाजा पीटने के बाद भी शिवानी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह बाहर जाकर जंगलों से देखी। 

कमरे का नजारा देख चचेरी बहन आवाक रह गई। जोर जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुन आस पास के लोग दौड़ पड़े तथा दरवाजे को तोड़ने के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जा रहा है कि इस समय मृतका के पिता का इलाज कोलकाता में उसकी माता द्वारा कराया जा रहा हैं। घर पर मृतका की बूढ़ी दादी व भाई ही हैं। घटना के बाद से बूढ़ी दादी का रोते रोते बुरा हाल हो गया हैं। 

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली