Ballia News : बाइक से स्कूल पहुंचते ही प्रधानाध्यापक की मौत

Ballia News : बाइक से स्कूल पहुंचते ही प्रधानाध्यापक की मौत

Ballia News : कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल पहुंचे एक प्रधानाध्यापक की पलक झपकते मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, मृत शिक्षक के घर जैसे ही घटना की खबर पहुंची, कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह समेत तमाम शिक्षक अस्पताल पहुंच गये। 

बता दें कि मौसम को देखते हुए जनपद के 8वीं तक के सभी स्कूलों में 16 जनवरी तक बच्चों की छुट्टी प्रशासन द्वारा की गई है, जबकि शिक्षकों की उपस्थिति विभागीय कार्यो के निमित्त स्कूल में सुनिश्चित की गई है। बुधवार की सुबह शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्रावि उरैनी के प्रधानाध्यापक राधेश्याम प्रसाद (55) बाइक से स्कूल पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे जैसे ही बाइक खड़ी कर उतरे गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में उन्हें पीएचसी नगरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रधानाध्यापक के असामयिक निधन पर प्राशिसं नगरा के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह तेगा, मंत्री राजीव नयन पांडेय तथा संतराज शर्मा इत्यादि ने शोक संवेदना व्यक्त किया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद