Ballia News : गैर इरादतन हत्या में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Ballia News : गैर इरादतन हत्या में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Ballia News : इंजेक्शन लगाने के बाद किशोर की मौत मामले में मनियर थाना पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 105 बीएनएस व 15 (3) इंण्डियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 में पाबंद कर आरोपी डॉ. फिरोज पुत्र सब्बीर अहमद (निवासी : मनियर सदर बाजार, थाना मनियर, बलिया) को चालान न्यायालय भेज दिया। 

वादी मुकदमा मृत किशोर अंश रावत (13) की मां सविता ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि बेटे को सर्दी-खांसी होने पर नजदीकी डॉक्टर फिरोज पुत्र मो. सब्बीर अहमद (निवासी मनियर सदर बाजार) के पास लेकर गयी थी, जहां पर डाक्टर फिरोज द्वारा इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाते ही मेरे लड़के के मुंह से झाग निकलने लगा और उसका शरीर पीला होने लगा। फिरोज ही मेरे बेटे को पीएचसी मनियर लेकर गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 105 बीएनएस व 15 (3) इंण्डियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 पंजीकृत कर आरोपी फिरोज पुत्र सब्बीर अहमद को मनियर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशान देही पर एक सीरिंज मय नीडिल व एक खाली खोखा मोनोसेफ 500 एमजी बरामद किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार यादव, कां. रविशंकर पटेल, संजय कुशवाहा व हेड कां. सत्येन्द्र कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद