Ballia News : होली फीकी, नहीं रहे प्रधान आलोक सिंह 'बब्लू', गांव से शहर तक शोक की लहर

Pradhan Alok Singh 'Bablu' is no more

Ballia News : होली फीकी, नहीं रहे प्रधान आलोक सिंह 'बब्लू', गांव से शहर तक शोक की लहर

Ballia News : बांसडीह क्षेत्र अंतर्गत खरौनी गांव के प्रधान आलोक सिंह 'बब्लू' का निधन शुक्रवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हो गया। इसकी सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लग गया। खरौनी कोठी बलिया मालिक आलोक सिंह काफी मिलनसार थे। 

उनके भाई सीटू सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले अचानक तबियत खराब हो गया था। उनको तत्काल बलिया भर्ती कराकर इलाज प्रारंभ हुआ। सुधार नहीं होने पर लखनऊ ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई और चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से लाया जा रहा है।

रात 8 बजे तक पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके खरौनी स्थित आवास पर लाया जाएगा। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर विधायक केतकी सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, राना कुनाल सिंह, प्रधान संघ बांसडीह के अध्यक्ष रंजन पाण्डेय, विनोद गिरी, दयाशंकर राजभर, अनिल यादव, दिलीप तिवारी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार