बलिया खबर : पुलिस के लिए चुनौती बना हैंडिल, जानिए पूरा मामला

बलिया खबर : पुलिस के लिए चुनौती बना हैंडिल, जानिए पूरा मामला

बलिया : पकड़ी थाना के लॉकअप से चकमा देकर फरार हुए बंदी को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। हालांकि पुलिस बंदी की तलाश में इधर-उधर हाथपांव मार रही है, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है जैसे जैसे समय बीत रहा है, पुलिस की सांसे फूल रही हैं। पुलिस ने अभियुक्त राजकुमार चौहान उर्फ हैण्डिल पुत्र सुभाष चौहान (निवासी ग्राम नरायनपुर, थाना बांसडीह कोतवाली, बलिया) व मौजूद होमगार्ड रामजी यादव पुत्र स्व. धूपनारायण यादव (निवासी : पकड़ी, थाना पकड़ी, बलिया) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बुधवार की रात पुलिस ने गश्त के दौरान उकछी नहर के पास से दो संदिग्ध युवकों को असलहे के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर निवासी राजकुमार चौहान एवं बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शंकपुर निवासी पंकज यादव शामिल थे। 22 फरवरी (गुरुवार) की सुबह राजकुमार लघुशंका करने के इरादे से बाहर गया और हाथ धोने के बहाने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड रामजी यादव को चकमा देकर फरार हो गया। बदमाश के फरार होते ही पुलिस ने चारों तरफ घेरा बंदी की, लेकिन 72 घंटे बाद भी पकड़ में नहीं सका है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुटी है। इस बावत पकड़ी एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि फरार बंदी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश