Ballia News : पूर्व सांसद भरत सिंह को भातृशोक, नहीं रहे अनुज त्रिलोकी सिंह

Ballia News : पूर्व सांसद भरत सिंह को भातृशोक, नहीं रहे अनुज त्रिलोकी सिंह

बैरिया, बलिया : बलिया संसदीय क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद व पूर्व मंत्री नौका टोला गांव निवासी भरत सिंह के अनुज त्रिलोकी प्रसाद सिंह (70) का निधन सोमवार को हृदय गति रुकने के कारण हो गया। वह कुछ दिनों से मधुमेह से पीड़ित थे। उनका इलाज मुंबई के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी।

राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक आवास नौका टोला पहुंच गये। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व विधायक सुभाष यादव, पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी, तारकेश्वर मिश्रा, विधायक जयप्रकाश अंचल, ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, पूर्व प्रमुख राकेश सिंह, पूर्व प्रमुख अनुरुद्ध यादव, सीबी मिश्र सहित सैकड़ो लोगों ने संवेदना व्यक्त किया है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा