Ballia News : गंगा नदी में मिला चार दिन से लापता व्यक्ति का शव
On



मझौवां, बलिया : थाना हल्दी क्षेत्र के रामगढ़ ढाला के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान सुखपुरा थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी अभिमन्यु सिंह (50) पुत्र चंद्रबली सिंह के रूप में हुई। जांच में पता चला कि अभिमन्यु सिंह 15 अक्टूबर को बलिया नगर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर नहाते समय डूब गए थे, जिनकी तलाश की जा रही थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है।
हरेराम यादव
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
19 Oct 2025 22:54:05
बलिया : बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने रविवार को सरयू नदी से सुल्तानपुर, भोजपुरवा गांव के पास हो रहे कटान...
Comments