बलिया में 25 हजारी बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, देखें Video

बलिया में 25 हजारी बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, देखें Video

Encounter in Ballia : दुबहड़ थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौ-तस्करी करने वाले एक इनामिया बदमाश अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र स्व. रामसागर को गिरफ्तार किया है। 25 हजारी बदमाश मुन्ना यादव के पैर में गोली लगी है। इसका इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक तमंचा .12 बोर, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस .12 बोर तथा एक मोटर साईकिल स्पेलण्डर प्रो बरामद हुई हैं । 

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि सोमवार की रात करीब सवा 12 बजे दुबहड़ थाना पुलिस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर निकट जनेश्वर मिश्र सेतु जाने वाले रास्ते के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच, एक मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, परंतु वह बिना रुके पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर पुनः फायर किया।

 

यह भी पढ़े प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या : नशे की गोलियां खिलाकर नहर में फेंका, ऐसे रची मौत की खौफनाक साजिश

यह भी पढ़े BALLIA BREAKING : बलिया में कुल्हाड़ी से काट कर युवक की निर्मम हत्या, एक्शनमोड में पुलिस

 

पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में 40 वर्षीय बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र स्व. रामसागर (निवासी दरामपुर, थाना फेफना, बलिया) द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 10 अक्टूबर 2025 की रात करीब 01.00 बजे कोतवाली बलिया क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पुलिया के पास अपने साथी विशाल यादव पुत्र सुनील यादव (निवासी सिकरिया कला थाना गड़वार बलिया) व कमलेश यादव पुत्र कैलाश यादव (निवासी निहोरानगर नई बस्ती कोतवाली बलिया) के साथ मैजिक पर गायें लादकर वध के लिए नदी के रास्ते से बिहार ले जा रहा था।

कोतवाली बलिया पुलिस ने सुनील यादव व कमलेश यादव को पकड़ लिया, लेकिन अशोक भाग गया था। पुलिस के मुताबिक इसके खिलाफ पशु तस्करी मुकदमा कोतवाली बलिया में भी पंजीकृत है। गिरफ्तारी से बचने के लिए बिहार भागने वाला था, लेकिन मुठभेड़ में पकड़ा गया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना यादव का अपराधिक इतिहास
1.    मु0अ0सं0 398/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 कोतवाली बलिया।
2.    मु0अ0सं0 64/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेफना जनपद बलिया।
3.    मु0अ0सं0 127/2025 धारा 115(2)/324(4)/351(3)/352 बीएनएस थाना फेफना जनपद बलिया।
4.    मु0अ0सं0 44/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 379/411 भादवि थाना फेफना जनपद बलिया।
5.    मु0अ0सं0 42/2000 धारा 382 भादवि थाना फेफना जनपद बलिया।
6.    मु0अ0सं0 747/2014 धारा 379 भादवि थाना फेफना जनपद बलिया।
7.    मु0अ0सं0 791/2014 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना फेफना जनपद बलिया।
8.    NCR NO. 21/2012 धारा 427 भादवि थाना फेफना जनपद बलिया।
9.    NCR NO. 23/2005 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना फेफना जनपद बलिया।

 

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 21 पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी है। इसमें मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला...
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान 
7 दिसम्बर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक Rashifal
Ballia News : 100 मीटर की दौड़ में सलोनी और बृजेश ने मारी बाजी