बलिया में चोरों ने खंगाला रिटायर्ड कर्मचारी का घर

बलिया में चोरों ने खंगाला रिटायर्ड कर्मचारी का घर

Ballia News : बांसडीह क्षेत्र के देवडीह गांव में सेवानिवृत्त कर्मचारी के बंद मकान में छत के सहारे घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपया का गहना, कपड़ा, बर्तन और अन्य सामान चुरा लिया हैं। घटना की जानकारी शनिवार की देर रात लखनऊ से घर लौटने पर कर्मचारी को हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।                          

सेवायोजन कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी महेश दत्त तिवारी घर में ताला बंद कर लखनऊ गये थे। घर के बाहर बरामदे में सोने के लिए एक गांव के ही व्यक्ति को रखा था। वह व्यक्ति भी दो दिनों से अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। मकान में छत के सहारे घुसे चोरों ने सभी 11 कमरों का ताला तोड़ दिया। चोरों ने घर में रखा बक्सा, तीन अलमारी तोड़कर सभी सामान चुरा ले गए । चोरों ने सोना व चांदी का गहना, कपड़ा ,बर्तन चुरा ले गये हैं। चोरों ने लगभग चालीस हजार रूपया नगद भी चुरा ले गये हैं। दो अटैची कपड़ा सहित चुरा ले गए हैं। मौके पर पंहुची पुलिस  ने मामले की जांच  किया।

एक माह में चोरों ने चटकाया आधा दर्जन घरों का ताला

यह भी पढ़े नौकरी का 10 साल बेमिसाल : बेलहरी के शिक्षकों ने कुछ यूं बांटी खुशियां

बांसडीह क्षेत्र में एक माह में चोरों ने आधा दर्जन मकानों के ताला तोड़कर चोरी किया है। चोरों ने लाखों रुपया के समान चुरा ले गये हैं। चोरी की बढ़ रही घटनाओं से लोग दहशत में हैं। पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। विगत बुधवार को ही वार्ड नंबर 6 में स्थित सत्यनारायण यादव के मकान में सुनीता वर्मा किराए पर रहती है। मंगलवार को वह अपने ससुराल बंसी बाजार चली गई और मकान मालिक सत्यनारायण भी नहीं थे। चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, 13 सितंबर को बांसडीह गुदरी  बाजार में बिजली विभाग में कार्यरत सनी मिश्रा जो प्रतापगढ़ में नौकरी करते हैं बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का सामान और नगदी गायब कर दिया। तीन सितंबर को मिरगिरी टोला निवासी एडवोकेट अशोक कुमार पांडे तीर्थ करने के लिए रामेश्वरम गए हुए थे कि चोरों ने उनके घर को पूरी तरह खंगाल  कर गहने रुपया कपड़ा चुरा लिया।

यह भी पढ़े 9 November Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान  सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान 
Gorkhpur News : जिस दोहरे हत्याकांड ने गोरखपुर के घोषीपुरवा इलाके को दहला कर रख दिया था, उसकी गुत्थी पुलिस...
7 दिसम्बर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक Rashifal
Ballia News : 100 मीटर की दौड़ में सलोनी और बृजेश ने मारी बाजी
तिरंगा ओढ़कर घर पहुंचा बलिया का लाल, अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव-जवार
Ballia में 1.03 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, क्रय केंद्र अधिकारियों को डीएम की चेतावनी
नेशनल कुश्ती की तैयारियां पूर्ण, बलिया पहुंची राजस्थान, मणिपुर, उड़ीसा, केरला व तमिलनाडु की टीमें
बलिया DM-SP ने सुनीं समस्याएं, 15 बीएलओ सम्मानित