बलिया साइबर सेल ने वापस कराया धोखाधड़ी से निकाला गया 60,169 रुपया

बलिया साइबर सेल ने वापस कराया धोखाधड़ी से निकाला गया 60,169 रुपया

बलिया : प्रवीण कुमार यादव के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गये 60,169 रुपये को साइबर सेल बलिया ने उनके खाते में वापस करा दिया है। 14 अगस्त 2024 को प्रवीण कुमार यादव पुत्र जगदेव यादव (निवासी चेरूइया, थाना फेफना, बलिया) ने साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 व साइबर सेल कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराया कि उनके बैंक आफ बड़ौदा के खाते से 14 अगस्त 2024 को कुल-68,000 रुपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है।

पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप रविवार को न्यायालय के आदेश क्रम में शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार यादव को धोखाधड़ी की धनराशि 60,169 रुपये वापस करा दिया गया है। शेष धनराशि वापस कराने का निरन्तर प्रयास जारी है।शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार यादव ने बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।

जनपदीय साइबर सेल/थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम में निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया), उप निरीक्षक मनीष कुमार वरूण (प्रभारी साइबर सेल), मुख्य आरक्षी मो. इमरान खान (साइबर सेल), आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया), आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया), आरक्षी शनि यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया), आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया) व जितेन्द्र कुमार यादव (साइबर सेल बलिया) शामिल रहे।

यह भी पढ़े बलिया में फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े फेसबुक पर शिक्षिका को किया बदनाम, टूटी सगाई

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान  सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान 
Gorkhpur News : जिस दोहरे हत्याकांड ने गोरखपुर के घोषीपुरवा इलाके को दहला कर रख दिया था, उसकी गुत्थी पुलिस...
7 दिसम्बर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक Rashifal
Ballia News : 100 मीटर की दौड़ में सलोनी और बृजेश ने मारी बाजी
तिरंगा ओढ़कर घर पहुंचा बलिया का लाल, अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव-जवार
Ballia में 1.03 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, क्रय केंद्र अधिकारियों को डीएम की चेतावनी
नेशनल कुश्ती की तैयारियां पूर्ण, बलिया पहुंची राजस्थान, मणिपुर, उड़ीसा, केरला व तमिलनाडु की टीमें
बलिया DM-SP ने सुनीं समस्याएं, 15 बीएलओ सम्मानित