Ballia News : कौशल बनें मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष 

Ballia News : कौशल बनें मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष 

बलिया : उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जनपदीय इकाई का चुनाव रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ। कौशल कुमार उपाध्याय अध्यक्ष और संजय भारती महामंत्री चुने गए। भारी संख्या में आए कर्मचारियों की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया दोपहर दो बजे शुरु हुई। 

 

यह भी पढ़े वंदे मातरम का 150 वर्ष : बलिया में छात्रों की रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

IMG-20251012-WA0014

यह भी पढ़े प्यार में पागल तीन बेटियों की मां भांजे संग फरार, पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने उठाया खौफनाक कदम

 

निर्धारित समय तक सभी पदों के लिए सिर्फ एक-एक नामांकन होने के कारण चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने निर्विरोध चयन की प्रक्रिया पूर्ण करने की घोषणा की। खचाखच भरे कलेक्ट्रेट सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच वेद प्रकाश पाण्डेय ने अध्यक्ष के रूप में कौशल कुमार उपाध्याय, अजय कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार भारती को महामंत्री, परवेज आलम को संयुक्त मंत्री रविशंकर पाण्डेय कोषाध्यक्ष व गौरव श्रीवास्तव को संगठन मंत्री चुने जाने की घोषणा की।

उन्होंने चुनाव सम्पन्न होने के तुरंत बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई। पर्यवेक्षक के रूप में गिरीश चन्द्र सिंह और प्रवीण कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, अजय सिंह, अनूप सिंह, लक्ष्मण यादव, सुशील तिवारी आदि थे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान  सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान 
Gorkhpur News : जिस दोहरे हत्याकांड ने गोरखपुर के घोषीपुरवा इलाके को दहला कर रख दिया था, उसकी गुत्थी पुलिस...
7 दिसम्बर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक Rashifal
Ballia News : 100 मीटर की दौड़ में सलोनी और बृजेश ने मारी बाजी
तिरंगा ओढ़कर घर पहुंचा बलिया का लाल, अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव-जवार
Ballia में 1.03 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, क्रय केंद्र अधिकारियों को डीएम की चेतावनी
नेशनल कुश्ती की तैयारियां पूर्ण, बलिया पहुंची राजस्थान, मणिपुर, उड़ीसा, केरला व तमिलनाडु की टीमें
बलिया DM-SP ने सुनीं समस्याएं, 15 बीएलओ सम्मानित