दो बच्चों की मां 16 वर्षीय किशोर को लेकर फरार




गोरखपुर : दो बच्चों की मां एक किशोर को लेकर फरार हो गई है। किशोर के घरवाले उसे ढूंढने में परेशान हैं। उधर, महिला के बच्चों और परिवारवालों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा है। अपहरण की जांच को पहुंची पुलिस भी पूरी कहानी जानकर हैरान रह गई है। पता चला है कि 16 वर्षीय किशोर से महिला की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हुई थी। दोनों, काफी दिनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे।
महिला, गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इंट्राग्राम से जरिए उसकी दोस्ती पास के ही 16 वर्षीय किशोर से हो गई थी। तिवारीपुर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, महिला के लापता होने पर उसके दोनों बच्चों को ननिहाल वाले लेकर चले गए हैं। किशोर की मां ने तिवारीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
बताया कि घर से कुछ दूरी पर एक महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी। इंट्राग्राम से वह बेटे से बातचीत करने लगी। उम्र देखकर शक नहीं हुआ। इसी बीच महिला अपने मौसी के घर गीडा गई, जहां पर वह किशोर को बुलाकर मिलती थी। जानकारी होने पर किशोर को घरवालों ने समझाया भी था। घरवालों का दबाव बढ़ने पर महिला उसे लेकर लापता हो गई। परिजनों ने महिला व उसके मौसी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Related Posts
Post Comments



Comments