सिपाही बेटे ने बाप को मार डाला, भाई भी घायल

सिपाही बेटे ने बाप को मार डाला, भाई भी घायल

फतेहपुर : हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव में रविवार देर रात सिपाही पुत्र ने लेनदेन और संपत्ति बंटवारे के विवाद में अपने पिता और भाई पर ईंट से हमला कर दिया। घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर घायल हो गया है। घटना के बाद आरोपी सिपाही फरार हो गया। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव निवासी 60 वर्षीय किशोर चंद्र अपने दोनों बेटों आदित्य सिंह सिपाही और आनंद प्रकाश के साथ घर पर थे। सिपाही के पद पर कन्नौज में तैनात आदित्य सिंह दो दिन पहले घर आया था।
बताया जा रहा हैं कि देर शाम से पिता तथा भाई और सिपाही के बीच बंटवारे व लेनदेन को लेकर कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ने पर आदित्य सिंह ने गुस्से में आकर घर में रखी ईंट से पिता किशोर चंद्र पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए भाई आनंद प्रकाश को भी उसने ईंट से मारकर घायल कर दिया। गंभीर चोट लगने से किशोर चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आनंद प्रकाश को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोपी आदित्य सिंह घटना के बाद फरार हो गया। रात करीब 11. 30 बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बंटवारे के विवाद में बेटे ने पिता की ईंट से वार कर हत्या की है। आरोपी बेटे आदित्य सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े बलिया में SIR को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला, मिले टिप्स

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान  सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान 
Gorkhpur News : जिस दोहरे हत्याकांड ने गोरखपुर के घोषीपुरवा इलाके को दहला कर रख दिया था, उसकी गुत्थी पुलिस...
7 दिसम्बर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक Rashifal
Ballia News : 100 मीटर की दौड़ में सलोनी और बृजेश ने मारी बाजी
तिरंगा ओढ़कर घर पहुंचा बलिया का लाल, अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव-जवार
Ballia में 1.03 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, क्रय केंद्र अधिकारियों को डीएम की चेतावनी
नेशनल कुश्ती की तैयारियां पूर्ण, बलिया पहुंची राजस्थान, मणिपुर, उड़ीसा, केरला व तमिलनाडु की टीमें
बलिया DM-SP ने सुनीं समस्याएं, 15 बीएलओ सम्मानित