धनतेरस पर करें ये अचूक उपाय, धन-संपदा में वृद्धि

धनतेरस पर करें ये अचूक उपाय, धन-संपदा में वृद्धि

Dhanteras Upay : हिंदू धर्म में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्तूबर, शनिवार को है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। यह पर्व धन की देवी मां लक्ष्मी, धन देवता कुबेर जी और आरोग्य देवता भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। इस दिन इन तीनों देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धनतेरस का दिन धन-संपदा में वृद्धि कराने वाला माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

धनतेरस के दिन करने चाहिए ये उपाय

-धनतेरस के दिन पूजा घर की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए और धन रखने के स्थान या तिजोरी को भी अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। इसके अलावा तिजोरी के पास कपूर व लौंग को जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

यह भी पढ़े बलिया में लूट के बाद प्रधानाध्यापक की हत्या : मुठभेड़ में एक और बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

-धनतेरस के दिन शाम को घर के हर कोने में मिट्टी या धातु का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है और धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि होती है।

यह भी पढ़े Ballia News : घर से लापता युवक का कुंए में मिला शव, मचा कोहराम

-धनतेरस के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है।

-धनतेरस के दिन पूजा के बाद धन रखने के स्थान या तिजारों में गोमती चक्र रखना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपदा की प्राप्ति होती है।

-धनतेरस के दिन श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर आगमन होता है और धन लाभ का योग बनता है।

-धनतेरस के दिन शाम को यम के नाम का दीप दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और संकटों से रक्षा होती है। इस दिन मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर के सामने भी दीपक जलाना चाहिए, मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है।

-धनतेरस के दिन श्रीसूक्त व कुबेर स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा साल भर बनी रहती है और धन-संपदा में वृद्धि होती है।

-धनतेरस के दिन सोना-चांदी या उससे जुड़ी चीजों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से उस चीज व धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि होती है।

-धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश मूर्ति, शंख व श्रीयंत्र को खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

-धनतेरस के दिन झाड़ू को खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी असीम कृपा बरसाती हैं।

 

 

 

डिस्क्लेमर : इस आलेख की जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य और सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

धनतेरस पर करें ये अचूक उपाय, धन-संपदा में वृद्धि धनतेरस पर करें ये अचूक उपाय, धन-संपदा में वृद्धि
Dhanteras Upay : हिंदू धर्म में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।...
Sunbeam Ballia में वित्तीय साक्षरता क्लब का शुभारंभ, RBI अफसर ने बच्चों को दिए टिप्स, जानें इसका उद्देश्य
धनतेरस पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं धनतेरस का महत्व और शुभ मुहूर्त
18 October Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
SRG आशुतोष तोमर को बलिया BSA ने दी बड़ी जिम्मेदारी
सांसद मोहिबुल्ला नदवी को हाईकोर्ट का आदेश - 'चौथी बीबी को दें ₹30 हजार गुजारा भत्ता...'
आपके लिए कैसा रहेगा 17 अक्टूबर, पढ़ें आज का राशिफल