आपके लिए कैसा रहेगा 17 अक्टूबर, पढ़ें आज का राशिफल

आपके लिए कैसा रहेगा 17 अक्टूबर, पढ़ें आज का राशिफल

मेष 
आज मानसिक शांति रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है, लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भविष्य के बारे में बातचीत कर सकते हैं। नौकरी पेशा वालों को कलीग का सहयोग और तारीफ मिलेगी। व्यापार करने वालों के लिए शुभ दिन है।

वृषभ 
आज अपने खानपान पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा के संकेत हैं, लेकिन फलीभूत नहीं होगी। आज का दिन आपको थकाने वाला और तनावपूर्ण साबित हो सकता है, लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद भी साबित होगा। अपने जीवनसाथी के साथ सुकून, आराम और प्यार पाएंगे। किसी नई स्किल को सीख सकते हैं।

मिथुन
आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र या व्यापार में कोई भी लापरवाही आज आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। आप अपने सपनों को साकार होते देखेंगे। आज आप अपने खाली समय का सदुपयोग करेंगे और उन अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

कर्क 
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धन के मामलों में सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आज प्यार में अनबन का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको बॉस का सहयोग मिलेगा, जिसका फायदा अप्रेजल में मिलेगा। जीवनसाथी आपको कोई खास सरप्राइज दे सकता है।

यह भी पढ़े दो बच्चों की मां 16 वर्षीय किशोर को लेकर फरार

सिंह 
आज ध्यान और योग का फायदा मिलेगा, मानसिक तनाव दूर होगा। अगर आप छात्र हैं और विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो घर की आर्थिक तंगी आज आपको परेशान कर सकती है। कुछ जातकों की दोस्ती रोमांस में बदल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। आज लोगों के साथ गपशप करने से बचना चाहिए।

कन्या 
घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे धन का आगमन होगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी याद को ताजा कर मन खुश होगा। व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

तुला
ऑफिस में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ज्यादा काम लेने से बचें। अपना धन खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। व्यवसायियों को अपने प्रमोटरों से धन लाभ हो सकता है।। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताना भी बहुत जरूरी है। धन लाभ के संकेत हैं।

वृश्चिक
यात्रा लाभकारी रहेगी। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके लिए काफी बेहतर हो सकती हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक बेहतरीन शाम बिता सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

धनु
आज धन लाभ हो सकता है। अपनी लीडरशिप स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको सकारात्मक परिणाम दिलाएगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।

मकर
भाई-बहन से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। महत्वपूर्ण टास्क या कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। साहसिक कदम और फैसले अनुकूल परिणाम लाएंगे। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी आपके साथ समय बिताकर खुश होगा।

कुंभ 
किसी पारिवारिक मामले को हल करना पड़ सकता है। पुराने निवेशों से इनकम में वृद्धि होने की संभावना है। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए खुशियां लाएंगे। काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज अपने वैवाहिक जीवन के सबसे खास दिन का अनुभव करेंगे। ऑफिस में अपने कार्यों को निपटा लें।

मीन 
अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। किसी भी जरूरी कागजात या धन से जुड़े मामले पर साइन करते समय सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

 

डिस्क्लेमर : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

HALF ENCOUNTER IN BALLIA : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारा अभिनंदन गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली HALF ENCOUNTER IN BALLIA : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारा अभिनंदन गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली
Encounter In Ballia : मनियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में वांछित एक अभियुक्त को...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 10 November का राशिफल
ददरी मेले में झूलों की तय हुई दरें : सुनामी झूला ₹100, जानिएं भूत बंगला और हंसी घर का शुल्क
BALLIA BREAKING : वॉलीबॉल नेशनल खेलेंगे आशीष और शीतल, खूब मिल रही बधाई
ददरी मेले में पार्किंग शुल्क तय, साइकिल वालों की बल्ले-बल्ले
बलिया में खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना यूपी वॉलीबाल टीम का प्रशिक्षण शिविर
Ballia News : बेटी की मौत पर थाने पहुंचे पिता, जेठ गिरफ्तार