बलिया को मिली राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती की मेजबानी



8 से 12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता
संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ ने किया स्थलीय निरीक्षण
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिए आवश्यक सुझाव
बलिया : दिसंबर 2025 में बागी भूमि पहली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की साक्षी बनेगी। 8 से 12 दिसंबर तक जनपद में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित की जाने वाली उक्त अंडर 17 बालक व बालिका वर्ग की फ्री स्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों समेत कुल 43 यूनिट के पहलवान दंगल करेंगे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर ने प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को जनपद पहुंचे। प्रतियोगिता के आयोजन स्थल वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे जेडी आजमगढ़ ने तैयारियों का जायजा लिया। खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेसलिंग एरिना एवं अन्य सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। साथ की आवासीय, यातायात एवं भोजन व्यवस्था के लिए निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं शासन की मंशा अनुरूप उच्चस्तरीय होनी चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने प्रतियोगिता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए, साथ ही कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव, आजमगढ़ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता को आजमगढ़ मंडल एवं जनपद की गरिमा के अनुरूप आयोजित करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। आयोजन के दृष्टिगत विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है। वहीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकि समिति के सदस्य विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बलिया में होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के कुल 860 बालक व बालिका पहलवान राष्ट्रीय पदक के लिए दाव लगाएंगे। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नीरज राय एवं चंद्रभानु सिंह आदि उपस्थित रहे।



Comments