19 October 2025 ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें आज का राशिफल



मेष
परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, जिसमें धन भी खर्च होगा। कुछ तनाव भी रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करेंगे। भाई की सलाह से व्यापार में प्रगति होगी। प्रेम जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने की कोशिश करें। अपने रूठे जीवन साथी को मना लें। भाई के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन उत्तम है।
वृषभ
माता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार में तालमेल और प्रेम बढेगा। यदि कोई समस्या आ रही है तो शाम के समय उसका समाधान मिलेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में कामयाबी मिलेगी। आज उपहार और सुख साधन मिलने का योग है। धर्म कर्म के काम में भाग लेंगे।
मिथुन
आज का दिन बुद्धि और रचनात्मक क्षमता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने जा सकते हैं। आपके परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवन आनंदमय रहेगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। माता पिता की ओर से स्नेह मिलेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में परिचय का लाभ मिलेगा।
कर्क
आज का दिन लाभ और तरक्की दिलाने वाला रहेगा। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी रुचि धर्म कर्म में रहेगी। आज अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। बुद्धि और विवेक से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है।
सिंह
आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद के लिए कुछ खर्च करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी इस काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे। शाम के समय धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। अपनी कार्यकुशलता से दूसरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। छात्रों को आज शिक्षा में सफलता मिलेगी।
कन्या
आज का दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन उचित और शुभ कार्यो में धन खर्च होने से आप चिंता नहीं करेंगे। आपको मित्रों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। संतान की ओर से किसी चिंता का समाधान होगा। आज किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा।
तुला
आज का दिन लाभदायक है। कारोबार में परिवार वालों से पूरा सहयोग मिलेगा। अधिक काम करने के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अधिकार और प्रभाव में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट की सफलता से सभी आपकी बुद्धि और पराक्रम तारीफ करते हुए नजर आएंगे। कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें।
वृश्चिक
सितारे बताते हैं कि, आपको अपनी ऊर्जा और कार्यक्षमता का लाभ मिलेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। विरोधी और शत्रु आज शांत रहेंगे। काम का दबाव अधिक रहने से आप थकान महसूस कर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज किसी मित्र की मदद से फायदा होगा। कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। यात्रा का संयोग भी बनेगा।
धनु
आज का दिन अनुकूल रहेगा। अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपके पद तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य जीवन में रिश्ता और मजबूत होगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। घर के बड़ों से स्नेह सहयोग मिलेगा। शाम के समय आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा।
मकर
आज का दिन अच्छा है। लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपनी लव लाइफ के लिए समय कम निकाल पाएंगे। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से मामला सुलझता नजर आ रहा है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। संध्या के समय आप किसके धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे और आपके यश का विस्तार होगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह बहुत ही अच्छा रहेगा।
कुंभ
आज का दिन शुभ रहेगा। भविष्य के लिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। अगर आज आप कोई काम करने जा रहे हैं तो माता-पिता के आशीर्वाद से उसमें सफलता मिलेगी। अच्छे कार्यों से आपके परिवार का नाम ऊंचा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी मुद्दे पर बात हो सकती है, ऐसे में परिवार की सलाह की आवश्यकता होगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन
संतान और जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए उन्नति की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।सामाजिक क्षेत्र में लोगों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के आसार हैं।

Comments