27 October Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल



मेष
कर्तव्य पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। आमोद प्रमोद के लिए कम समय मिलेगा। आतिथ्य सत्कार में धन खर्च होगा। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। व्यवसाय में बिना तनाव के काम करने के अवसर मिलेंगे।
वृषभ
पारिवारिक यात्रा सुखद रहेगी। पुराने दिनों की याद ताजा होगी। पारिवारिक तौर पर नए संबंधों की नींव रखी जाने के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारी में व्यवसायिक गठबंधन पर बात आगे बढ़ सकती है।
मिथुन
पुरानी योजनाएं धरातल पर उतरने का समय है। पारिवारिक सद्भाव के लिए की गई मुलाकातें सफल रहेगी। आपसी सौहार्द बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ने का असर आर्थिक मोर्चे पर भी सकारात्मक रहेगा।
कर्क
कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए बेहतर योजना और नई तकनीकी का सहयोग लेना होगा। भावनात्मक संबंधों में शिथिलता से तनाव रहेगा। नया जॉब तलाश रहे लोगों को मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी।
सिंह
तनाव मुक्त होकर कार्य करने के अवसर मिलेंगे। नई जिम्मेदारियां के लिए तैयार रहना होगा। शासन प्रशासन से जुड़े कार्यों में रुकावटें दूर होगी। कार्यों की गति तेज होगी। आर्थिक मोर्चों पर जीवनसाथी के विचार महत्वपूर्ण रहेंगे।
कन्या
व्यापार में प्रतिस्पर्धा के स्तर को छूने की और बढ़ेगी। व्यवस्था में बदलाव पर कार्य करना होगा। स्वार्थी लोगों से दूरी बनानी होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के उचित प्रस्ताव मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।
तुला
बदलते परिवेश में अर्थव्यवस्था से तालमेल बैठाना थोड़ा मुश्किल दिखाई देगा। लाइफ स्टाइल में बदलाव आएगा। पारिवारिक स्तर पर एक दूसरे की मदद करनी पड़ सकती है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का समय है।
वृश्चिक
किसी खास उपलब्धि के मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक विवादों का अंत होगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से रिश्ते सहज बनाने होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।
धनु
व्यवहार कुशलता से रूठों को मनाने के अवसर मिलेंगे। कार्य पूरा होने से पहले योजना को सार्वजनिक करने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। कारोबारी यात्रा हो सकती है।
मकर
कार्यस्थल पर साथी कर्मियों से पिछली कटुता को भूलकर साझा कार्यक्रम में सफलता के लिए प्रयास करने होंगे। आर्थिक मुद्दों पर अनुभवी लोगों की राय महत्वपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों में उल्लास की कमी महसूस करेंगे।
कुंभ
व्यावसायिक यात्रा के कार्यक्रम बीच में बदल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में नई परिस्थितियों बन सकती हैं। साझेदारी व्यवसाय में बातचीत से पुराने मुद्दे हल होने के योग बन रहे हैं।
मीन
कार्य कुशलता का स्तर बढ़ाना होगा। उच्च अधिकारियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मन में किसी खास बात को लेकर आशंका रह सकती है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।



Comments