बलिया : आज होगा मुख्य आरक्षी संजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार

बलिया : आज होगा मुख्य आरक्षी संजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार

बैरिया, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा गांव निवासी 8वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में मुख्य आरक्षी पद तैनात संजय कुमार सिंह का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। संजय कुमार सिंह अयोध्या के राम मंदिर सुरक्षा में कम्पनी के मेस मैनेजर के पद पर तैनात थे।

बताया जा रहा है कि संजय कुमार सिंह 1986 में 30वी वाहिनी पीएसी गोंडा मे बहाल हुये थे। सन् 2027 में उन्हे सेवानिवृत्त होना था। संजय कुमार सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य शैलेश सिंह पत्रकार के तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत की खबर जैसे ही पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

मुख्य आरक्षी का पोस्टमार्टम फैजाबाद में कराया गया, जहां अयोध्या के सुरक्षा पुलिस अधीक्षक व पीएसी के कई आला अधिकारियों ने पुष्पांजलि आर्पित कर सैलूट किया। उनका शव परिजनों द्वारा गृह जनपद बलिया कर्ण छपरा लाया जा रहा है। उनका दाह संस्कार महुली घाट पर बुधवार को होगा। 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक