बलिया डीएम की बड़ी कार्रवाई : हत्यारोपी के असलहा का लाइसेंस निरस्त

बलिया डीएम की बड़ी कार्रवाई : हत्यारोपी के असलहा का लाइसेंस निरस्त

Ballia News : हत्यारोपी की राइफल का जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने लाइसेंस निरस्त कर दिया है। दुबहर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों में अब भी तनाव तथा जमानत पर रिहा होने पर असलहा के दुरुपयोग होने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजा था, जिसके आधार पर हथियार को जब्त करने के साथ ही लाइसेंस को निरस्त किया गया है।

दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी गांव में जमीन के विवाद में 25 अक्तूबर 2023 की रात याथार्थ विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने बलजीत सिंह समेत अन्य के खिलाफ हत्या आदि का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपी बलजीत के पास लाइसेंसी राइफल है, जो थाने के मालखाना में जमा है। इस प्रकरण की विवेचना कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि शस्त्र धारक बलजीत की जमानत होने की सम्भावना है, जबकि मुकदमा की वादिनी व मृतक की मां रिंकी सिंह तथा आरोपियों के बीच अब भी तनाव बना हुआ है। जमानत होने बलजीत द्वारा हथियार थाने से हासिल करने का प्रयास किया जायेगा। ऐसे में हथियार का भविष्य में दुरुपयोग होने की सम्भवना है। थाने की रिपोर्ट को सीओ, एएसपी व एसपी ने लाइसेंस निरस्त करने संस्तुति करते हुए फाइल डीएम को भेजी था। 

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे