बलिया Cyber पुलिस को मिली सबसे बड़ी उपलब्धि, वापस दिलवाए साइबर ठगी के 18.76 लाख रुपए

बलिया Cyber पुलिस को मिली सबसे बड़ी उपलब्धि, वापस दिलवाए साइबर ठगी के 18.76 लाख रुपए

बलिया : बलिया पुलिस के साइबर सेल के जवानों ने एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गये 18 लाख 76 हजार रुपये वापस कराया है। शेष धनराशि वापस कराने का निरन्तर प्रयास साइबर सेल की टीम द्वारा जारी है। जवानों को मिली यह सफलता अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। 
 
29 सितम्बर 2024 को प्रितेश अग्रवाल पुत्र जगदीश प्रसाद अग्रवाल (निवासी गुरूद्वारा रोड, थाना कोतवाली, जनपद बलिया) ने थाना साइबर क्राइम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 09.10.2024 से 22.10.2024 तक 23 लाख एक हजार रुपये तथा यूको बैंक से बत्तीस हजार आठ सौ रुपये इन्वेस्टमेंट के नाम पर फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है। इस तहरीर के आधार पर धारा-318 (4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया।
 
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर व नोडल साइबर क्राइम थाना बलिया के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम बलिया द्वारा शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही शुरू की गयी, जिसका परिणाम खुशनुमा रहा। 11 दिसम्बर को शिकायतकर्ता प्रितेश अग्रवाल के एचडीएफसी बैंक खाते में न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की धनराशि 18 लाख 76 हजार वापस कराया गया। धनराशि वापस मिलने से खुश शिकायतकर्ता प्रितेश अग्रवाल ने बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है। 
 
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम में निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी, मुख्य आरक्षी मो. जफर, आरक्षी अमरनाथ मिश्र व माहिला आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया), आरक्षी अमर बहादुर यादव, कुलदीप दूबे व महिला आरक्षी प्रिया जायसवाल (थाना साइबर क्राइम बलिया) शामिल रहे। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित