बलिया में अविनाश पांडेय बोले - दस वर्षों से झूठ बोलने के अलावा कोई कार्य नहीं की भाजपा सरकार

बलिया में अविनाश पांडेय बोले - दस वर्षों से झूठ बोलने के अलावा कोई कार्य नहीं की भाजपा सरकार

बलिया : बलिया लोकसभा सीट की समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि पांच चरण के चुनाव में इंडिया गठबंधन की देश में सरकार बन रही हैं। वह तिखमपुर रोड पर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार पिछले दस वर्षों से झूठ बोलने के अलावा कोई कार्य नहीं कर रही हैं। भाजपा सरकार युवाओं की नौकरियों को समाप्त कर रही हैं।

 

यह भी पढ़े हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात

राहुल गांधी ने दस हजार छः सौ किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा करके नफरत को समाप्त करने तथा भारत की जनता का दुख दर्द जानने का प्रयास किया है। भाजपा की सरकार केवल नफरत फ़ैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस ने भारत के हर परिवार में एक महिला को एक लाख सालाना देने तथा युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का वादा किया हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा है। सरकार के लोग मंहगाई व रोजगार की बात नहीं कर रहे है।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रत्याशी सनातन पाण्डेय, पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी व सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक मंजू सिंह, पशुपति नाथ राय,  सुधीर राय, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष  सुशांत राज, कांग्रेस प्रभारी राजमंगल यादव, दिग्विजय सिंह,  सच्चिदानंद तिवारी, शशि कांत तिवारी, ओम प्रकाश पाण्डेय, विजय मिश्रा, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, रुपेश चौबे, अनुभव तिवारी गोलू, अबूल फैज, विवेक ओझा, श्रीप्रकाश मिश्रा, सूर्य कान्त यादव, अभिजीत तिवारी सत्यम, पारस वर्मा, प्रभात सिंह, विजय ओझा, मुखिया पाण्डेय, दिग्विजय सिंह छोटू, आदि थे। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक व संचालन संतोष चौबे चुन्नू ने किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?