बलिया : नोडल अधिकारी के पहुंचते ही धड़ाधड़ गिरने लगे कोचिंग सेंटरों के शटर, भाग निकले संचालक

बलिया : नोडल अधिकारी के पहुंचते ही धड़ाधड़ गिरने लगे कोचिंग सेंटरों के शटर, भाग निकले संचालक

बलिया : जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित नोडल अधिकारी सत्यानंद मिश्र ने सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक अपंजीकृत कोचिंग सेंटर और बगैर मान्यता प्राप्त  विद्यालय मिले, जिन्हें एक सप्ताह के अंदर बंद करने का निर्देश दिया। 

नोडल अधिकारी और उनकी टीम बुधवार को जैसे ही सिकंदरपुर स्थित एलवन कोचिंग पहुंची, वहां अध्ययनरत कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी खिसकने शुरू हो गए। वहीं कोचिंग संचालक भी सकते में आ गए। उधर इसकी जानकारी होते ही अन्य कोचिंग संस्थाओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान कोचिंग संस्था के छात्रों ने हूटिंग कर नोडल अधिकारी का विरोध किया।

उधर इसकी भनक लगते ही अन्य कोचिंग संस्थाओं के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे। नोडल अधिकारी ने एक एक कर पीबीआरएस कोचिंग सेंटर, विज्ञान अध्ययन केंद्र और विद्या कोचिंग एवं मिलिट्री आवासीय विद्यालय की जांच की। जिसमे ये मानक के विपरीत और अपंजीकृत मिले। वहीं नोडल अधिकारी के निरीक्षण की खौफ से खेजुरी स्थित कई कोचिंग सेंटरों पर भी ताला लटक गया। नोडल अधिकारी ने ऐसी संस्थाओं को एक सप्ताह के अंदर पंजीयन कराने या फिर बंद करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

इस दौरान नोडल अधिकारी की टीम ने बगैर मान्यता संचालित हो रहे पांच विद्यालयों को भी अल्टीमेटम दिया। नोडल अधिकारी ने बताया कि भविष्य में बगैर पंजीयन कोचिंग संस्था संचालित करने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी। वहीं विद्यालयों को मान्यता स्तर तक ही शैक्षिक कार्य करने को कहा, अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कहा की जांच अभियान चलता रहेगा। किसी भी कीमत पर अमान्य विद्यालय/कोचिंग संचालित नही करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली