बहुत दिनों बाद बलिया की डॉ. मिथिलेश को अमूल्य निधि से मिला 'सोना ही सोना'

बहुत दिनों बाद बलिया की डॉ. मिथिलेश को अमूल्य निधि से मिला 'सोना ही सोना'

बहुत दिनों बाद कुछ लिखने का मन हुआ, किंतु तमाम कोशिश के बाद भी कोई विषय नहीं मिला तो मैं अमूल्य निधि रामायण को लिया और मुझे मिला...
सोना ही सोना

जब पड़ा अकाल जनकपुर में
नृप ने सोने का हल जोता।
स्वर्ण वसन लिपटी भूमिजा को
स्वर्ण पेटिका में देखा।।

हल के सीते (नोंक) से टकराई
सीता अति नाम पुनीता है।
भूमि से निकली थी भूमिजा
श्री,' नारायण हित आईं हैं।।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

मैथिली ब्याह, जब आईं अवध
कैकेई मां दी कनक (सोने) भवन।
स्वर्णो की सीमा रह न सकी
सब रत्न जड़ित स्वर्णाभूषण।।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

रघुनंदन का वनवास हुआ
वैदेही वन में साथ चलीं।
वल्कल वसन धरे तन पर
दिव्य भूषणों में लिपटीं।।

वह पंचवटी का स्वर्ण हिरन
मां के मन को अति ललचाया।
पुष्पक विमान था स्वर्ण जड़ित
लेकर रावन हरने आया।।

सोने सा खरा लिए तन मन
सीता स्वर्णिम लंका पहुंची।
रावण की माया छू न सकी
कंचन कमला (लक्ष्मी) थी तेजमयी।।

हनुमान मुद्रिका ले आये
चूड़ामणि सिय का हितकारी।
सीता की खोज कराने में
स्वर्णिम आभूषण उपकारी।

श्रीराम बल्लभा जनकलली
अग्नि में तपकर फिर निखरीं।
निज सुत संग वन में तप तप कर
इतिहास सुनहरा सुदृढ रचीं।।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का
यज्ञ सिया बिन कैसे हो??
तब राम प्रिया सीता सोने की
प्रतिमा बन संग में बैठीं।।

डॉ. मिथिलेश राय
जनाड़ी, बलिया (UP)

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद