In Photo : तालाब में डूबकर चार सहेलियों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम, CM YOGI ने जताया शोक

In Photo : तालाब में डूबकर चार सहेलियों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम, CM YOGI ने जताया शोक

UP News : बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सतीजोर गांव स्थित तालाब में डूबकर चार बालिकाओं की मौत हो गई। सभी के शव तालाब से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवगंतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चियों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 bahraich-hadsa

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतीजोर में तालाब स्थित है। इस समय तालाब में बेली फल लगा हुआ है। जिसे तोड़ने के लिए मंगलवार को गांव निवासी महक (14) पुत्री कालीन खान गई तो महक तालाब में डूबने लगी। इसी दौरान महक को बचाने के लिए सामिया (10) पुत्री इशरत, साइबा (10) पुत्री मेराज और सरिकुल खातून (13) मकबूल खां भी डूब गई।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

 bahraich-hadsa
तालाब में डूबने से तीन बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका को ग्राम प्रधान और अन्य की मदद से अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी भी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। चार बालिकाओं की मौत से गांव में मातम है। परिजनों का बुरा हाला है।एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष शीला यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। 

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

 bahraich-hadsa

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली