सेवानिवृत्त हुए शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह, रह चुके है बलिया बीएसए 

सेवानिवृत्त हुए शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह, रह चुके है बलिया बीएसए 

Azamgarh News : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ में डायट प्राचार्य और बलिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे मनिराम सिंह के अवकाश ग्रहण पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मौजूद अधिकारियों एंव शिक्षक नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उनके बेहतर कार्यकाल की सराहना की। उन्हें अपने दायित्वों के प्रति हमेशा सजग एवं अनुशासित रहने वाला अफसर बताया।

सेवानिवृत्त जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ के प्राचार्य मनिराम सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा के सभी सदस्य मेरे परिवार की तरह रहे है। आप सभी द्वारा मुझे जो सम्मान सेवाकाल तथा अभी दिया गया है, वह आजीवन स्मृति में रहेगा। समारोह में जेडी (बेसिक), बीएसए आजमगढ़, बीएसए बलिया मनीष कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ ही बलिया व आजमगढ़ के खण्ड शिक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के माण्डलिक मंत्री अतुल‌ कुमार सिंह, आजमगढ़ ‌के शिक्षक संघ के पदाधिकारी और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र, जिलामंत्री डॉ. राजेश पाण्डेय, गड़वार के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, सोहांव के अध्यक्ष  तुषार कान्त राय, नवानगर के अध्यक्ष सुशील कुमार, भूपेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा