नेल पॉलिश के लिए नाराज होकर मायके गई पत्नी, बोली- पति के साथ रहूंगी ; मगर इस शर्त पर

नेल पॉलिश के लिए नाराज होकर मायके गई पत्नी, बोली- पति के साथ रहूंगी ; मगर इस शर्त पर

आगरा : पत्नी को नेलपॉलिश लगाने का शौक था। पति 60 तरह की नेलपॉलिश लेकर आया। एक दिन सास ने एक नेलपॉलिश इस्तेमाल कर ली तो बहू को बुरा लग गया। विवाद के बाद मायके चली गई। नाराज बहू परिवार से झगड़कर मायके चली गई। यही नहीं, बहू ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की शिकायत कर दी। मामले में परिवार परामर्श केंद्र पर शनिवार को दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। महिला ने कहा कि वो समझौते के बाद पति के साथ रहने को तैयार है, मगर शर्त है कि वो सास के साथ नहीं रहेगी। उसने कहा कि सास उसका उत्पीड़न करती है। पति का कहना है कि विवाद सिर्फ नेल पॉलिश लगाने का है। दोनों पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।
 
रकाबगंज निवासी युवक की शादी 2021 में शाहगंज क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। पत्नी को नेल पॉलिश लगाने का बहुत शौक है। पति ने काउंसलर को बताया कि उसने पत्नी की शौक को देखते हुए 60 तरह की नेल पॉलिश लाकर दी थी। एक खत्म हो जाती थी तो दूसरे दिन ही नई ले आता था। एक दिन मां ने उसकी पत्नी की नेल पॉलिश लगा ली। पत्नी ने इसी बात पर घर में बखेड़ा खड़ा कर दिया।
 
मां से झगड़ा करने लगी। उसने पत्नी को समझाया कि मामूली बात है। वह नई ला देगा। मां ने लगाया तो क्या हुआ। लेकिन पत्नी नहीं मानी और नाराज होकर मायके चली गई। पत्नी ने यह आरोप लगाया कि वह मां का पक्ष ले रहा है। युवती ने बताया कि नेल पॉलिश की बात नहीं है। सास ने उसका जीना दुश्वार कर रखा है। बात-बात पर उसे परेशान करती है। ताने देती है। वह पति के साथ रहने को तैयार है, मगर सास के साथ नहीं रहेगी। पति को साथ रहना है तो अलग रहना होगा। दोनों को अगली तारीख को परिजनों के साथ आने को कहा गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्