बारात लेकर ससुराल पहुंचे दूल्हे पर तेजाबी हमला, रथ पर सवार दो बच्चे भी झुलसे

बारात लेकर ससुराल पहुंचे दूल्हे पर तेजाबी हमला, रथ पर सवार दो बच्चे भी झुलसे

भदोही : शादी के लिए गाजे-बाजे के साथ ससुराल पहुंचे दूल्हे पर तेजाब फेंक दिया गया। इस हादसे में दूल्हे के साथ रथ पर सवार दो बच्चे भी झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर स्थिति में बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

सुरियावां थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव में सभाजीत गौतम की बेटी की शादी थीं। मंगलवार को भदोही कोतवाली के बीजापुर, मोढ से बारात आयी थीं। द्वारचार की तैयारी चल रहीं थीं। बाराती द्वारचार के लिए डांस कर रहे थे। इसी बीच, बाइक से अचानक आये कुछ लोगों ने दूल्हे के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ एसिड फेंक दिया।

इससे दूल्हा सुदामा गौतम (23) पुत्र गोलही राम गौतम (निवासी बीजापुर मोढ, भदोही) बुरी तरह झुलस गया। इस हमले में रथ पर सवार बलहा आरके (12) और जेके (8) भी झूलस गए। इस घटना से अफरा-तफरी मच गईं। सूचना मिलते ही पहुंची सुरियावां पुलिस ने घायल दूल्हा समेत तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर सभी को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

यह भी पढ़े बलिया में Road Accident, थम गई एक जिन्दगी

लड़की पक्ष के अनुसार दो लोगों की स्थिति नाजुक बताई गईं है। वहीं शादी की सारी खुशियां बेतलब हो गईं। सुरियावां पुलिस को लड़की के भाई अमर बहादुर गौतम ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़े टूटा विश्वास, बिका रिश्ता : पति ने 1000 रुपये में कराया पत्नी का गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार