यूपी के एक पूर्व IPS ने 81 साल की उम्र में रचाई दूसरी शादी



लखनऊ : लखनऊ के इंदिरानगर निवासी पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी ने 81 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी शादी की पोस्ट के जरिए यह जानकारी है। उन्होंने 8 अगस्त को लखीमपुर खीरी की रहने वाली एक 41 साल की महिला से दूसरी शादी कर ली। उन्होंने जिस महिला को अपना जीवनसाथी चुना है, वह एक आंगनवाड़ी वर्कर है।
बता दें कि साल 2022 में पहली पत्नी के मौत के बाद से एसआर दारापुरी घर में बिल्कुल अकेले पड़ गए थे। जिसके चलते उनकी तबीयत काफी खराब रहती थी। ऐसे में उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। बता दें कि दारापुरी को पहली पत्नी से दो बेटे वैध दारापुरी और राहुल दारापुरी है। बेटे के अलावा उनकी एक बेटी भी है, जिनकी शादी हो चुकी है।
बता दें कि पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी लखनऊ के इंदिरानगर में रहते हैं। भारत सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून के बाद लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन करने वाले लोगों को उकसाने के लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस घटनाक्रम के बाद प्रियंका गांधी दारापुरी के परिवार से मिलने पहुंचीं थीं। दारापुरी साल 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
एसआर दारापुरी 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। कई जगह और विभिन्न विभागों में काम करने के बाद 31 दिसंबर 2003 को सेवानिवृत्त हुए थे। 2003 में पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद एसआर दारापुरी आज कल मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

Comments